स्वामी चिन्मयानंद पर रेप का आरोप लगाने वाली कानून की 23 वर्षीय छात्रा ने अपनी आपबीती सुनाई। छात्रा ने कहा कि चिन्मयानंद पिछले एक साल से उसका शारीरिक शोषण कर रहे थे। छात्रा के पास भाजपा के सांसद को दोषी ठहराने वाले कम से कम 35 वीडियो हैं। संडे एक्सप्रेस से बातचीत में लड़की ने कहा कि यही वह वीडियो हैं जिससे उसे न्याय मिलने की आस है।
पीड़िता ने ‘द संडे एक्सप्रेस’ से बातचीत में कहा कि जब भी उसे कॉलेज कैंपस में बने चिन्मयानंद के आवास पर मसाज के लिए बुलाया जाता था तो वह ऐसा चश्मा पहनती थी जिसमें ख़ुफ़िया कैमरा लगा होता था. शाहजहाँपुर के स्वामी सुखदेवानंद पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज में क़ानून की छात्रा इस पीड़िता ने पिछले महीने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद माँगी थी। स्वामी चिन्मयानंद इस कॉलेज की प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष हैं.
पीड़िता ने ‘द संडे एक्सप्रेस’ को बताया कि जब वह स्नातक की छात्रा थी उस दौरान वह चिन्मयानंद के बारे में बहुत ज़्यादा नहीं जानती थी। पीड़िता ने कहा, ‘स्नातक के बाद मैंने एलएलएम में एडमिशन लेने के बारे में सोचा. लेकिन फ़ीस जमा करने का समय लगभग ख़त्म हो चुका था तो प्रिसिंपल ने मुझसे कहा कि तुम्हें चेयरमैन (चिन्मयानंद) से मिलना चाहिए और वह शायद तुम्हारी मदद कर सकते हैं.’

0 Comments