Contact Form

Name

Email *

Message *

Like Us Fanpage

loading...

Recent Post

    Infolinks text ads

    चिन्मयानंद पर रेप का आरोप लगाने वाली छात्रा को SIT ने हिरासत में लिया, क्या ऐसे बचेंगी बेटियां?

    बीजेपी नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद (Swami Chinmayanand) पर बालात्कार का आरोप लगाने वाली लॉ की छात्रा को एसआईटी ने हिरासत में ले लिया है। एनडीटीवी ने यूपी पुलिस के सूत्रों के हवाले से लिखा है कि पीड़ित छात्रा को पूछताछ के लिए पुलिस अपने साथ लेकर गई है।

    ख़बरों के मुताबिक, पीड़िता की गिरफ्तारी रंगदारी मांगने के आरोप में की गई है। पुलिस ने पीड़िता के ख़िलाफ़ जबरन वसूली का मुकदमा दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने पीड़िता को उस वक्त गिरफ्तार किया जब पीड़िता अपनी याचिका कोर्ट में लगाने के लिए जा रही थी।

    दरअसल, पीड़िता ने गिरफ्तारी से छूट के लिए शाहजहांपुर की स्थानीय कोर्ट में अपील की थी। कोर्ट में इस मामले पर दोपहर के बाद सुनवाई होनी है।
    ग़ौरतलब है कि चिन्मयानंद मामले में सोमवार को पीड़ित छात्रा को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा था। हाईकोर्ट ने स्वामी चिन्मयानंद को ब्लैकमेल करने के आरोप में पीड़ित छात्रा को फौरी तौर पर कोई राहत देने से इन्कार कर दिया था। हाईकोर्ट से अरेस्ट स्टे नहीं मिलने के बाद आरोपी छात्रा पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही थी, जिसके बाद अब उसे हिरासत में ले लिया गया है।

    बता दें कि पीड़िता पर आरोप है कि उसने स्वामी चिन्मयानंद से रंगदारी मांगी। चिन्मयानंद के अधिवक्ता ओम सिंह की ओर से कथित पीडि़ता और उसके तीन दोस्‍तों के खिलाफ मोबाइल फोन के जरिये 5 करोड़ की रंगदारी मांगने का मामला दर्ज कराया गया था। इस मामले में लड़की के आरोपी दोस्‍तों संजय, विक्रम तथा सचिन को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

    ये पहली बार नहीं है जब किसी बीजेपी नेता पर गंभीर आरोप लगाने वाले के ख़िलाफ इस तरह की कार्रवाई की गई है। इससे पहले बीजेपी के निष्कासित विधायक कुलदीप सिंह सेंगर (Kuldeep Singh Sengar) पर रेप का आरोप लगाने वाली पीड़िता के पिता को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था और थाने में कथित तौर पर उनकी बेरहमी से पिटाई की थी। जिसके बाद पीड़िता के पिता की मौत हो गई थी।

    0 Comments