सुप्रीम कोर्ट और सरकार। अक्सर कई मुद्दों पर सुप्रीम कोर्ट और सरकार में नोक झोक होती रहती है. उत्तर प्रदेश की सरकार पर तो कई बार सुप्रीम कोर्ट सख्त टिपप्णी कर चुका है लेकिन सरकार सुनने को तैयार नहीं. आज एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट योगी की सरकार पर भड़क गई. इस बार तो सुप्रीम कोर्ट इतना नाराज हुई कि उत्तर प्रदेश में जंगलराज की स्थिति तक कह दिया.
दरअसल मामला बुलंदशहर के करीब 300 साल पुरानी श्री सर्वमंगला देवी बेला भवानी मंदिर के प्रबंधन से जुड़ा हुआ था. गरुवार को योगी सरकार पर सख्त टिपप्णी करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा ‘हम तो इस सरकार से तंग आ चुके है ऐसा लगता है कि उत्तर प्रदेश में जंगलराज है।
सुप्रीम कोर्ट ने कहा आखिर ऐसा क्यों होता है कि अधिकतर मामलों में यूपी सरकार की ओर से पेश वकीलों के पास संबंधित अथॉरिटी का कोई उचित निर्देश नहीं होता। जस्टिस एनवी रमना की अध्यक्षता वाली पीठ ने यूपी सरकार की ओर से पेश एडिशनल एडवोकेट जनरल से पूछा कि क्या यूपी में कोई ट्रस्ट या सहायतार्थ ट्रस्ट एक्ट है? क्या वहां मंदिर व सहायतार्थ चंदे को लेकर कोई कानून है? यूपी सरकार के वकील ने कहा कि इस बात की उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
इस पर नाराज होकर पीठ ने कहा, ऐसा लगता है कि राज्य सरकार चाहती ही नहीं कि वहां कानून हो। पीठ ने कहा, लगता है वहां जंगलराज है। हम यूपी सरकार से परेशान हो गए हैं. हर दिन ऐसा देखने को मिलता है कि सरकार की ओर से पेश वकीलों के पास उचित निर्देश नहीं होते हैं फिर चाहें वह दीवानी मामला हो या आपराधिक. आखिर ऐसा क्यों हो रहा है।
सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य सचिव को निर्देश दिया है कि वो यहां आकर बताएं कानून है या नहीं। नाराज पीठ ने 2009 के इस मामले में अब यूपी के मुख्य सचिव को तलब किया है। पीठ ने कहा, हम सीधे मुख्य सचिव से जानना चाहते हैं कि क्या यूपी में मंदिर और सहायतार्थ चंदे को लेकर कोई कानून है? पीठ ने मुख्य सचिव को मंगलवार को पेश होने को कहा है

0 Comments