Contact Form

Name

Email *

Message *

Like Us Fanpage

loading...

Recent Post

    Infolinks text ads

    योगी ने की कन्या पूजा, पत्रकार बोलीं- एक दिन ‘बेटी’ की पूजा बाकि दिन ‘चिन्मयानंद’ की रक्षा

    एक तरफ़ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) कन्याओं के साथ दुष्कर्म करने वालों के बचाव में खड़े नज़र आते हैं तो दूसरी तरफ़ वह दुर्गानवमी के मौके पर पूरे विधि-विधान के साथ कन्या पूजन (Kanya Pujan) करते दिखाई देते हैं।

    वह सोमवार को कैमरों से लैस गोरखनाथ मंदिर (Gorakhnath Temple) पहुंचते हैं। 51 नन्हीं बच्चियों के पैर धोते हैं और फिर उन्हें टीका लगाकर, माला पहनाकर प्रसाद ग्रहण कराते हैं। जब सीएम योगी के ये सारे कर्मकांड कैमरों में हर एंगल से कैद हो जाते हैं, तब वह महिला सशक्तिकरण पर अपनी सरकार की प्रतिबद्धता का बखान करना शुरु करते हैं।

    वह कहते हैं कि ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ उनका नारा है। उनकी सरकार कन्याओं को सशक्त करने के लिए जल्द ही ‘कन्या सुमंगला योजना’ भी ला रही है।
    सीएम योगी भले ही दुर्गानवमी के मौके पर कन्याओं को सशक्त करने के लिए अपनी सरकार को प्रतिबद्ध बता रहे हों, लेकिन हक़ीक़त ये है कि उनकी सरकार ज़्यादातर मौकों पर महिलाओं का उत्पीड़न करने वालों के साथ खड़ी नज़र आई है।

    उन्नाव गैंगरेप कांड से लेकर शाहजहांपुर में लॉ की छात्रा से रेप के मामले तक में योगी सरकार को आरोपियों को संरक्षण देते देखा गया है। इन दोनों ही मामलों में आरोप बीजेपी के नेताओं पर लगे और सरकार इनके ख़िलाफ़ कार्रवाई करने बजाए इनको बचाने के रास्ते तलाशती रही।

    उन्नाव गैंगरेप के आरोपी बीजेपी के निष्कासित विधायक कुलदीप सिंह सेंगर और शाहजहांपुर की लॉ छात्रा से रे प के आरोपी बीजेपी के वरिष्ठ नेता स्वामी चिन्मयानंद को सरकार की तरफ़ से मामले को दबाने की पूरी छूट दी गई। दोनों की गिरफ़्तारी गंभीर आरोपों के बावजूद काफी समय के बाद हुई।
    चिन्मयानंद को तो सरकार अभी भी संरक्षण देती दिखाई दे रही है। चिन्मयानंद के खिलाफ पीड़िता के आरोपों के बावजूद रेप की धारा नहीं लगाई गई है। जबकि चिन्मयानंद के आरोप के आधार पर पीड़िता को गिरफ्तार किया जा चुका है।

    Rohini Singh

    @rohini_sgh
     Worship little girls one day in a year and then have the state protect the likes of Chinmayanand. Can politicians just stop with such hideous farce? https://twitter.com/aninewsup/status/1181089056140087296 …
    ANI UP

    @ANINewsUP
    Gorakhpur: Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath performs 'kanya pujan' on the occasion of  #Mahanavami at Gorakhnath Temple.

    4,136
    9:24 AM - Oct 7, 2019
    Twitter Ads info and privacy
    1,512 people are talking about this
    सीएम योगी के इसी दोहरे रवैये पर पत्रकार रोहिणी सिंह ने कन्या पूजन की तस्वीरों को ट्विटर पर शेयर करते हुए सरकार पर ज़ोरदार हमला बोला है। उन्होंने लिखा, “साल में एक दिन छोटी कन्याओं की पूजा करें और फिर चिन्मयानंद की रक्षा करें। क्या राजनेता ऐसा घृणित तमाशा बंद कर सकते हैं”

    0 Comments