Contact Form

Name

Email *

Message *

Like Us Fanpage

loading...

Recent Post

    Infolinks text ads

    कांग्रेस सांसद की पत्नी बोलीं- किस्मत रेप की तरह, आप रोक नहीं सकते तो लुत्फ उठाइए

    केरल में कांग्रेस सांसद हिबी ईडन की पत्नी फेसबुक पर रेप जैसे घृणित अपराध को महिमामंडित कर निशाने पर आ गई हैं। सांसद हिबी ईडन की पत्नी अन्ना लिंडा ईडन ने मंगलवार को लिखे अपने इस पोस्ट में किस्मत की तुलना रेप से की है। उन्होंने लिखा कि ‘किस्मत रेप जैसी होती है। अगर आप इसे रोक नहीं सकते, तो इसे एन्जॉय कीजिए।

    हालांकि, सोशल मीडिया पर बवाल होने के बाद उन्होंने कुछ देर बाद ही इस पोस्ट को अपने फेसबुक अकाउंट से हटा दिया। कांग्रेस सांसद की पत्नी अन्ना लिंडा ईडन के फेसबुक पोस्ट का कैप्शन था ‘भाग्य बलात्कार की तरह है, अगर आप इसका विरोध नहीं कर सकते, तो इसका आनंद उठाने की कोशिश कीजिये। उन्होंने इस पोस्ट के साथ दो छोटे वीडियो क्लिप भी शेयर किए थे, जो उनके घर में बारिश का पानी घुसने के बाद उनके बच्चे को वहां से निकालने को लेकर थे। एक वीडियो में वह खुद सिज्लर का आनंद उठाते हुए दिखाई दे रही हैं। सोमवार को हुई भारी बारिश में कोच्ची में बाढ़ की सी स्थिति आ गई थी और पूरे शहर में भारी ट्रैफिक जाम लग गया था।

    बता दें कि हिबी ईडन विधायक के पद से इस्तीफा देकर कांग्रेस के टिकट पर एर्नाकुलम लोकसभा सीट से पहली बार चुनाव जीतकर सांसद बने हैं। यह क्षेत्र केरल में कांग्रेस का गढ़ माना जाता है।
    हिबी की पत्नी अन्ना मीडिया से जुडी हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करती रहती हैं। मंगलवार को जिस वीडियो पर विवाद हुआ, वो इस सीरीज का अंतिम वीडियो था। बहरहाल, किस्मत को लेकर अन्ना की अनुचित टिपण्णी की वजह से विवाद बढ़ गया। उनके पोस्ट पर कमेंट की झड़ी लग गई। बाद में उन्होंने इस पोस्ट को हटा लिया। अभी तक अन्ना या हिबी ने इस बारे में कोई प्रतिक्रया जारी नहीं दी है।

    0 Comments