लखनऊ. PUBG की लत लोगों से क्या-क्या करा रही है, कहीं कोई PUBG खेलते हुए नाली में गिर जाता है तो कोई इतना खेलता है कि सीधा अस्पताल में पहुँच जाता है। लेकिन एक युवक ने तो हद्द ही पार कर दी, जब वो अपने ख़ुद की शादी में PUBG खेलने में इतना लीन हो गया कि अपनी दुल्हन से हाथ गँवा बैठा।

इसी के साथ भाग गयी सुष्मिता
घटना है नवाबों के शहर लखनऊ की, जहाँ मनोज नामक युवक PUBG खेलने में इतना व्यस्त हो गया कि उसकी दुल्हन ‘सुष्मिता’ ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया और हलवाई संग सात फेरे लगा लिए।

मामले की पूरी जानकारी के लिए हमने लड़के के पिता माखनलाल से बात की, उन्होंने बताया “इस नालायक (मनोज) ने हमसे ज़िद करके महँगा एंड्राइड फ़ोन ले लिया और तब से इस पर PUBG का ऐसा भूत सवार हुआ कि सुध-बुध खो बैठा है!

खाना खाते समय भी स्क्रीन पर नज़र गड़ाए रहता है नालायक!” -कहते हुए उन्होंने मनोज को एक चमाट लगा दिया।

सोते-जागते हर समय PUBG-PUBG, हमें लगा शादी करा देंगे तो लड़का सुधर जाएगा लेकिन ये तो अलग ही मिट्टी का बना है! मृगनयनी बहू लेकर आया हूँ फिर भी इसे PUBG से फुर्सत नहीं है!

दुल्हन बेचारी भी क्या करती, हलवाई के संग भाग गयी! इतना सब होने पर भी इसे होश नहीं आया तो मैं क्या करूँ? यह घर आया और फिर TDM खेलने चला गया!” -माखन ने आगे बताया।

बाद में हमने दुल्हन सुष्मिता से भी की, उसने कहा कि, “मुझे पता है कि मनोज को सुधारने के ही मेरी शादी उससे करवाई जा रही थी, मैं कोई सुधारगृह हूँ क्या? शादी वाले दिन उसने मेरी तरफ़ प्यार से देखा तक नहीं, दिन भर अपने फ़ोन में लगा रहा! मुझे ग़ुस्सा आ गया और मैंने सोनू (हलवाई) के संग ब्याह रचा लिया!”

सोनू (हलवाई) बहुत अच्छा लड़का है, बड़ा नाम है उनका, उनसे अच्छा जलेबी और रसगुल्ला पूरे जिल्ले में कोई नहीं बनाता!” -सुष्मिता ने आगे बताया। हमने मनोज से भी बात करने की कोशिश की लेकिन वो दो मिनट के लिए PUBG छोड़ने के लिए तैयार ही नहीं हुआ।